साधना केंद्र व नव्य भारत फाऊंडेशन (एनबीएफ भारत ) के सयुंक्त तत्वावधान मे मिशन चिरंजीवी भारत के अंतर्गत विशाल योग शिविर , गंगा फार्म ,बालावाला,देहरादून ,उत्तराखंड मे आयोजित किया गया ।

देहरादून। 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग अनुभूति साधना केंद्र व नव्य भारत फाऊंडेशन (एनबीएफ भारत ) के सयुंक्त तत्वावधान मे मिशन चिरंजीवी भारत के अंतर्गत विशाल योग शिविर , गंगा फार्म ,बालावाला,देहरादून ,उत्तराखंड मे आयोजित किया गया ।
योग अनुभूति केंद्र की संचालिका व योगाचार्य श्रीमती उषा थपलियाल व उनकी टीम ने योगासनो का महत्व बताकर योगासन कराये व उन्होंने योगासनो पर विस्तार से प्रकाश डालकर योग का जीवन मे महत्व समझाया व विशेष सहयोग के लिए गंगा फ़ार्म के मालिकों का ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
इस योग कार्यक्रम का उद्घाटन एनबीएफ के सह संस्थापक व ट्रस्टी सूबेदार डी पी उनियाल जी द्वारा दीपक प्रज्वलित कर किया गया,साथ ही योगाचार्य उपासना जी ने भी योग के रहस्य समझाए।
इस अवसर पर कपिलदेव थपलियाल,( सेना मैडल) ,खेमराज उनियाल ,संधया,राधा, मेघा, दिनेश,विजय, लक्ष्मी,रजनी , राहूल, वेदिका,संगीता, भाणू, शशि,
इन्दू थपलियाल , राघव थपलियाल सरिता, ममता आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे , जिसमे योग अनुभूति साधना केंद् के 50 से ज़्यादा अधिक साधक व सभी क्षेत्रवासियों ने 6 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।