देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

देहरादून। देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का आयोजन 1 जुलाई 2025 को नगर निगम टाउन हॉल, देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लास के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम देहरादून  सौरभ थापलियाल जी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गणरत्न  नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्म  प्रिताम भरतवाण , आचार्य डॉ. आशीष सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद खंडूरी,  रघुवीर बिष्ट, श्रीमती मीना राणा, श्रीमती नेहा जोशी और श्रीमती संगीता डोंडियाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  नीरज पंत ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और म्यूजिक क्लास की प्रस्तुतियाँ दी गईं। उत्तराखंड की 20 प्रतिभाओं को संगीत, पर्यावरण, समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।लोक गायक सौरभ मैठाणी का जन्म दिवस भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

oplus_2

लोक गायक सौरभ मैठाणी ने बताया कि यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाएगा और इसमें उत्तराखंड के उत्थान और कीर्ति के लिए कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पहाड़ी मिलेट्स और पहाड़ी भोजन को बढ़ावा देने के लिए भड्डू की दाल और भांग के महत्व को भी बताया।व सबका पहाड़ी भोजन रखा।

oplus_2

संस्थापक भागीरथी फिल्म्स एंटरटेनमेंट श्री शोभन सिंह रावत जी ने कहा कि उनका यूट्यूब चैनल पूरी तरह से अपनी संस्कृति को समर्पित है। उनका उद्देश्य अपनी संस्कृति का संरक्षण करना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और इस संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी कोशिश है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जाए और नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। वह अपनी संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।