उत्तराखंड पूर्व एवं अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन द्वारा अपना 32 वाँ स्थापना दिवस मनाया ।
डोईवाला
~~~~संजय राठौर
उत्तराखंड पूर्व एवं अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन द्वारा अपना 32 वाँ स्थापना दिवस मनाया ।
बता दें इस संगठन की नींव 23 अगस्त 1994 में रखी गई थी आज भी संगठन पूर्व सैनिकों और सामाजिक हितों में कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट एवं
सेवानिर्वत जनरल एवं पूर्व अध्यक्ष लोक सभा चयन बोर्ड गंभीर सिंह नेगी ने राष्ट्गीत के साथ ध्वजा रोहण कर शहीद जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए धराली में आपदा ग्रस्त लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा वहीं पूर्व सैनिको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने और पूर्व सैनिकों के हितों में कैसे काम किया जाए इस चर्चा की संगठन राष्ट्रीय चेतना एव सामाजिक कार्य के लिए समर्पित होकर कार्य करता आ रहा है। संगठन की ओर से हर वर्ष की तरह “”सैनिक दर्पण “”पुस्तक का विमोचन भी किया गया
संचालन कर रहे हैं लक्ष्मी रेस्टोरेंट के मलिक पूर्व सैनिक सैन सिंह पंवार अपने वक्तव्य में कहा कि एक सैनिक जब अपनी सर्विस में होता है वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करता है और देश के साथ अपने हक की लड़ाई भी लड़ता है। परंतु जिस तरह से आज हम देश की सेना से रिटायर होकर सामाजिक परिवेश में आए तो पूर्व सैनिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हमारा उद्देश्य सिर्फ ये है कि सैनिक आज भी अपने हक के लिए लड़ना जनता है
भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद कैप्टन भगत सिंह राणा लगातार इस संगठन को भली भाती चला रहे हैं उनका कहना है कि यह संगठन गैर राजनीतिक है इस संगठन में किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं होती सिर्फ और सिर्फ पूर्व सैनिकों के हितों की बात की जाती है और उनका निवारण भी किया जाता है। कार्यक्रम में
सुरेन्द्र सिंह पांगती, आई०ए०एस० पूर्व मण्डलायुक्त गढ़वाल मण्डल
से० जन० (अ०प्रा०) गम्भीर सिंह नेगीपी०वी०एस०एम०,
आई०एम०ए० कमाण्डेंट एव पूर्व अध्यक्ष लोक सभा चयन बोर्ड, उत्तराखण्ड।
कर्नल (अ०प्रा०) सी०एम० नौटियाल, पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड
ब्रिगेडियर (अ०प्रा०) संदीप काला
ब्रिगेडियर (अ०प्रा०) बिनोद कुमार पसयोला, पूर्व अध्यक्ष,
पूर्व सैनिक विनोद खण्डूरी, प्रदेश अध्यक्ष पी०एम० जे० वाई० जे०ए०/ नमामी गंगे, उत्तराखण्ड
कमाण्डो विनोद कुमार, संस्थापक मिलिट्री इक्विपमेंट एवं पूर्व राज्य सैनिक परिषद ,
कैप्टेन आलम सिंह भण्डारी,
15 अध्यक्ष कैप्टन भगत सिंह राणा, पूर्व राज्य सैनिक परिषद सदस्य, उत्तराखंड
सचिव कैप्टेन रणजीत सिंह मेहर
उपाध्यक्ष सूबे० शिवराज सिंह ठाकुर
के. सी. सती,एन. एस सत्यपाल खत्री. हवलदार बलवंत सिंह रागढ़. गणेश बलूनी. देव भूमि संघर्ष समिति उत्तराखंड अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर दिनेश सिंह सकलानी, विजय सिंह, कुंवर सिंह डंगवाल मदन सिंह नेगी, चंदन बिष्ट, आलम सिंह भंडारी, जयपाल रावत, संजय शर्मा, कर्नल रघुबीर भंडारी, उपस्थित रहे।