12 साल विश्वास, विकास एवं जन कल्याण के निमित्त भाजपा महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की बहनों ने चलाया शिवालय में स्वच्छता अभियान
*ऋषिकेश, ।:* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास, विकास एवं जन कल्याण” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज भाजपा महिला मोर्चा, जिला ऋषिकेश की बहनों द्वारा स्थानीय प्राचीन शिवालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
*भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष श्रीमान राजेंद्र तड़ियाल जी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता नयाल जी के नेतृत्व में* कार्यकर्ता बहनों ने शिवालय परिसर, मंदिर प्रांगण एवं आस-पास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर एवं जलाभिषेक स्थल की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान “स्वच्छ तीर्थ, स्वच्छ भारत” के नारे भी लगाए गए।
*जिला महामंत्री श्रीमती निर्मला उनियाल जी ने बताया* कि प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर *प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के मार्गदर्शन में* महिला मोर्चा पूरे जिले में सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचा रही है। देवालय हमारी आस्था के केंद्र हैं और इन्हें स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हमने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी दोहराया है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी सुश्री नेहा शर्मा जी जिला सह प्रभारी श्रीमती इंदिरा आर्य प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कविता शाह जिला महामंत्री श्रीमती निर्मला उनियाल जी जिला मंत्री महिला मोर्चा रुचि जैन जिला सोशल मीडिया प्रभारी भावना किशोर गौड़ जी जिला आईटी प्रभारी रिंकी राणा जी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋषिकेश श्रीमती निवेदिता सरकार जी महामंत्री दुर्गा जिंदल जी एवं महामंत्री सुधा असवाल जी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी कलूड़ा जी एवं ऋषिकेश मंडल की बड़ी संख्या में मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मंदिर में जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि एवं प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना भी की।
भाजपा महिला मोर्चा आने वाले दिनों में भी “12 साल विश्वास, विकास एवं जन कल्याण” के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
अनु शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चाऋषिकेश।