कैंटाबिल ने श्रीनगर (गढ़वाल) में खोला अपना छठा एक्सक्लूसिव वूमेन एंड किड्स स्टोर

 

श्रीनगर (गढ़वाल)/उत्तराखंड। देश की अग्रणी परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनियों में शामिल कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपने रिटेल कारोबार का विस्तार करते हुए श्रीनगर (गढ़वाल) में छठे एक्सक्लूसिव वूमेन एवं किड्स स्टोर का शुभारंभ किया है। कंपनी का यह नया स्टोर 950 वर्गफुट क्षेत्रफल में स्थापित किया गया है। यह स्टोर उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ रोड स्थित ग्राम रेवाड़ी, चौरास पुल के पास खोला गया है। इस नए स्टोर के शुभारंभ को कंपनी की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कैंटाबिल के इस विशेष स्टोर में महिलाओं और बच्चों के लिए फैशन एवं आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए आकर्षक परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं के लिए यहां कैजुअल वियर, पार्टी वियर, एथनिक वियर और फॉर्मल वियर की शानदार वैरायटी पेश की गई है। वहीं, बच्चों के लिए भी मौजूदा फैशन ट्रेंड के अनुरूप आकर्षक एवं स्टाइलिश परिधानों का विशेष कलेक्शन उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उनकी पसंद, जरूरत और अवसर के अनुरूप बेहतरीन फैशन विकल्प उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के श्रीनगर में नया एक्सक्लूसिव वूमेन एवं किड्स स्टोर शुरू करना कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। कैंटाबिल को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि इस नए स्टोर में विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के लिए फैशन के बदलते रुझानों के अनुरूप विस्तृत और आकर्षक परिधान संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा।
कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड का फैशन सफर वर्ष 2000 में इसकी स्थापना से शुरू हुआ और अपनी शुरुआत से ही यह फैशन की दुनिया को बदल रहा है। इंडस्ट्री में पायनियर के तौर पर, हमने मशहूर कैंटाबिल ब्रांड के तहत कपड़ों की एक बड़ी रेंज तैयार की है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के कपड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए एक शानदार कलेक्शन भी शामिल है।