इंद्रिया ने रुड़की में खोला अपना पहला स्टोर

 

 

रुड़की, : आदित्य बिरला ज्वेलरी के ‘इंद्रिया’ ने रुड़की में अपना पहला स्टोर लॉन्च कर उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। इस स्टोर के साथ राज्य में इंद्रिया के कुल पांच स्टोर हो गए हैं, जो देहरादून, हल्द्वानी और रुड़की में हैं।

देहरादून रोड पर होटल दीप रेजिडेंसी में खास जगह पर बने इस स्टोर का डिजाइन बारीकी से तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर और सहज अनुभव मिले। यहां 37,000 से ज्यादा डिजाइन हैं। हर जरूरत के हिसाब से इनमें दुल्हन के गहने, त्योहारों के कलेक्शन, आधुनिक डिजाइन वाले आकर्षक आभूषण और रोज पहनने लायक हल्के गहने शामिल हैं। डिजाइन को सबसे आगे रखने की इंद्रिया की सोच के मुताबिक तैयार इस स्टोर में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक अंदाज का मेल है। वहीं कारीगरी रूम और ब्राइडल लाउंज जैसी अलग जगहें ग्राहकों और परिवारों को खरीदारी का ज्यादा निजी और खास अनुभव देती हैं।

रुड़की में इस स्टोर की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब शहर में आभूषणों के खुदरा कारोबार का विस्तार हो रहा है। ग्राहक अब उत्पादों की विविधता से आगे बढ़कर खरीदारी में ज्यादा पारदर्शिता, भरोसा और हर बार एक जैसा अनुभव चाहते हैं। इंद्रिया इसी बदलती सोच को ध्यान में रखकर यहां के बाजार में आया है। ब्रांड डिजाइन पर अपने जोर और परखे हुए रिटेल तौर-तरीकों के साथ शहर के ग्राहकों तक पहुंच बना रहा है।

इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा, “रुड़की ऐसा बाजार है, जहां आभूषण खरीदने की पुरानी परंपराओं के साथ अब डिजाइन, गुणवत्ता और खरीदारी के पूरे अनुभव को लेकर नई अपेक्षाएं भी जुड़ रही हैं। ग्राहक अब अपनी पसंद को लेकर ज्यादा जागरूक हैं और सोच-समझकर फैसला लेने लगे हैं। ऐसे में हम खास तौर पर चुने गए कलेक्शन, पारदर्शी एक्सचेंज पॉलिसी और हर बार एक जैसी भरोसेमंद गुणवत्ता के जरिए अलग पहचान बनाना चाहते हैं। डिजाइन के ज्यादा विकल्पों के साथ संगठित रिटेल का भरोसा देने का मौका रुड़की आने की हमारी एक बड़ी वजह रहा।”

इंद्रिया भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है, और उत्तराखंड उसकी ग्रोथ के लिए एक अहम बाजार बना हुआ है। ब्रांड राज्य में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ाता रहेगा, ताकि ज्यादा ग्राहकों तक उसके डिजाइन पर आधारित आभूषण और खास रिटेल अनुभव पहुंच सके।