हरेला पर्व के अवसर पर भाजपा जिला ऋषिकेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टेन भगत सिंह राणा एवं सभी ऋषिकेश के पूर्व सैनिकों द्वारा प्रधानमंत्री की मुहीम के तहत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया
देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर भाजपा जिला ऋषिकेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टेन भगत सिंह राणा एवं सभी ऋषिकेश के पूर्व सैनिकों द्वारा प्रधानमंत्री की मुहीम के तहत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जगमोहन सिंह रावत प्रदेश कार्यालय सचिव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड उपस्थित रहे। जिसमें विशेष अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक विनोद खंडूरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

जिसमें हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर सभी पूर्व सैनिकों ने पौधारोपण किया इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि हमको जीवन जीने के लिए हर किसी को पौधारोपण करना चाहिए ताकि हमारे चारों तरफ हरियाली हरियाली रहे और यह खुशी का प्रतीक भी माना जाता है
पूर्व सैनिकविजय सिंह रावत हरेंद्र सिंह रावत हीरा सिंह रावत उमेद सिंह पूरन सिंह सेन सिंह पावर नारायण सिंह पवार सभी सैनिक मौजूद रहे