बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

देहरादून।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के शुभ अवसर पर जनपद देहरादून के डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से बचपन बालिका छात्रावास में रह रही बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चियों के साथ भोजन साझा करने और उनके बीच कुछ समय बिताने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


इन बच्चियों के साथ बैठकर भोजन करना, उनसे बातें करना और उनके चेहरों पर मुस्कान देखना हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाला और जीवनभर याद रहने वाला अनुभव रहा।
आज महसूस हुआ कि किसी के लिए हमारा थोड़ा-सा समय, अपनापन और स्नेह भी बहुत मायने रखता है। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ी सेवा शायद कोई नहीं।
इस अवसर पर अपनी व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर हमारे साथ उपस्थित रहने वाले सभी फार्मासिस्ट साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपकी सहभागिता ने इस सेवा कार्य को और अधिक सार्थक एवं यादगार बनाया।
हमारी यह छोटी-सी शुरुआत आने वाले समय में और अधिक साथियों की सहभागिता और बड़े सेवा प्रयासों का आधार बने, यही हमारी कामना है आइए, भविष्य में भी हम सब मिलकर ऐसे अवसरों पर आगे आएँ और समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ अपना समय, स्नेह और सहयोग साझा करे । इस मौके पर  उर्मिला द्विवेदी ने
अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।