सत्ता हासिल करने के बाद केजरीवाल ने मनाया पत्नी का जन्मदिन

दिल्ली। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर इतिहास रचने की तरफ आगे बढ़ रही है। अपनी इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल तीन बार लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे शख्स हो जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित ये कारनामा कर चुकी हैं। अपनी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने पत्नी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और हैट्रिक जीत पत्नी को तोहफे में दी है।