गर्मी के बीच रोजेदारों की होगी कठिन परीक्षा

देहरादून। माहे रमजान में इस बार भी गर्मी के बीच रोजेदारों की कठिन परीक्षा होगी। रोजों की शुरुआत का अशरा करीब साढ़े 14 घंटे का होगा लेकिन आखिरी अशरे तक पहुंचते-पहुंचते रोजे का समय करीब 48 मिनट बढ़ जाएगा। शहर मुफ्ती मो. सलीम अहमद की ओर से जारी किए गए रमजान के कैलेंडर के मुताबिक 25 अप्रैल को पहले रोजे की सहरी सुबह चार बजकर 15 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसके बाद रोजा इफ्तार 14 घंटे 39 मिनट बाद शाम को छह बजकर 54 मिनट पर होगा। रमजान के 30वें रोजे में सहरी का वक्त सुबह तीन बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगा और रोजा इफ्तार शाम सात बजकर 12 मिनट पर होगा। यानी पहले रोजे की तुलना में आखिरी रोजा करीब 48 मिनट अधिक समय का होगा। मुफ्ती सलीम अहमद का कहना है कि रोजेदारों के लिए यह इबादतों का महीना होता है। इसमें पांचों वक्त की पाबंद नमाज के साथ ही रोजाना रात को ईशा की नमाज में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा की जाती है।