देहरादून’: CM पुष्कर धामी ने कही ये बड़ी बात

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही भागदौड़ खत्म हो गई है। आखिरकार एक महीने की भागम भाग बैठक रैलियां एवं जनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब आराम फरमाने के साथ सकून के क्षण बिताए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय चिह्न बनाते हुए दावा किया कि राज्य में भाजपा ही अगली सरकार बनाएगी। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, आप 10 मार्च आने दीजिए। आप देखेंगे कि हम 60 (का आंकड़ा) पार कर लेंगे।”