भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने अपने दो दिन के भ्रमण में लक्सर हरिद्वार के  क्षेत्र में वृक्षारोपण किया

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने अपने दो दिन के भ्रमण में लक्सर हरिद्वार के  क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।

विनोद खंडूरी ने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल के प्रति प्रेरित करता है। आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या है, हरेला पर्व इसके प्रभावों को कम करने का भी सन्देश देता है।उन्होंने सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

ग्राम प्रधान परवीन नागर ने हरेला पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा सभी ग्राम वासियों को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर सुमित चौधरी जुल्फकार आशिक अली व मिक्कू राजेश व अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे